रुद्रपुर: कांग्रेसियों ने महंगाई को लेकर निकाली पदयात्रा, कही ये बात

रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में महंगाई के ख़िलाफ़ व किसानो की माँगों के समर्थन में पदयात्रा की गई। पदयात्रा भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर पूरे बाज़ार से होते हुए सत्य के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर समाप्त
 | 
रुद्रपुर: कांग्रेसियों ने महंगाई को लेकर निकाली पदयात्रा, कही ये बात

रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में महंगाई के ख़िलाफ़ व किसानो की माँगों के समर्थन में पदयात्रा की गई।
पदयात्रा भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर पूरे बाज़ार से होते हुए सत्य के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि आज पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन हमारे सूबे के मुखिया चैन की बंसी बजा रहे हैं। आज जनता में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन भाजपा की राज्य व केंद्र की सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही हैं, जिसका खामियाजा 2022 के विधानसभा चुनाव में इस तानाशाही सरकार को भुगतना पड़ेगा। आज किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है और कड़कड़ाती ठंड में आंदोलन कर रहा है। कितने किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता पर उतारू है और किसानों का शोषण कर रही है। इस भाजपा सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नही है।

महानगरअध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि किसानों के धान खरीद के भुगतान की घोषणा हवाई साबित हुई और अभी तक किसानों का धान का भुगतान नही हो पाया है। किसान अपनी फसल के भुगतान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर थक चुका है। तनेजा ने कहा कि पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं, अब इनकी नेत्री स्मृति ईरानी कहाँ गायब हो गई है जो गैस पर 10 रुपये बढ़ने पर प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेट करती थी और सड़क पर चीख चीख कर महंगाई का ढिंढोरा पिटती थी, लेकिन अब जब सिलेंडर 800 रुपये से भी अधिक का हो गया है तब भी उनको आम जनता का दुख दर्द दिखाई नही दे रहा है इसका मतलब या तो वो पहले जनता की हितैषी होने का नाटक करती थी या फिर अब सत्ता सुख भोगने के लिए आँखे मूंद कर बैठ गई है। जनता इस बात का जबाब मांग रही है। तनेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की हितैषी रही है और आगे भी आम जनता के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, प्रदेश सचिव नन्दलाल, परिमल राय, पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, महामंत्री साबिर अहमद, राजीव कामरा, विजय अरोरा, अर्जुन बिश्वास, विकास मल्लिक, वरिष्ठ नेता विजय यादव, ममता रानी, सीपी शर्मा, फुदेना साहनी, उमर खान, पवन वर्मा, किशोर कुमार, सचिन आनन्द, राजेश कुमार, राजू कोली, भूपेंद्र, चेतन भट्ट, राम प्रसाद, रवि चौहान, उमा सरकार, उमर अली, चंचल डॉक्टर, गब्बर, अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, अमर सिंह कश्यप, जमुना कोली, दिलशाद, विशु अरोड़ा, बेबी शिवधर, दिनेश मोर्य, इंद्रजीत सिंह, कलीम अहमद, संदीप थापा, रवि कठेरिया, राजीव गंगवर, वीरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा,मोनिका ढाली, पार्षद बबिता बैरागी प्रीति साना राजेश कुमार, कैलाश राठौर, गौरव खुराना, अबरार अहमद, सलीम अहमद, सुमित राय, जगदीश कर्मकार, सुनील जड़वानी, चन्द्र शेखर मिश्रा, कमलेश गुप्ता, राजीव, इकरार, सर्वेश आदि कार्यकर्ता शामिल थे।