रुद्रपुर: कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर फूंका सरकार का पुतला

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा की राज्य सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है। आज
 | 
रुद्रपुर: कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर फूंका सरकार का पुतला

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा की राज्य सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है। आज पेट्रोल डीजल व रसोई गैस में बेतहाशा वृद्धि हुई है जहां पहले गैस की सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में ₹200 तक आती थी आज मात्र वह 10 से ₹15 रह गई है और धीरे-धीरे प्रदेश सरकार उसको भी खत्म कर देगी। राज्य की सरकार से प्रदेश की आम जनता तंग हो चुकी है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार खड़ी है। तनेजा ने कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है और हमारे प्रदेश के मुखिया चैन की बंसी बजा रहे हैं। आज प्रदेश का युवा भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है और आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मुख्य भूमिका निभाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री रोजगार के झूठे आंकड़े पेश कर अखबारों में बयान देते हैं और प्रदेश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि महंगाई की वजह से महिलाओं के घर का बजट बिगड़ चुका है। खाद्य पदार्थों की महंगाई बहुत बढ़ चुकी है ।आज सरसों का तेल रिफाइंड सब कुछ बढ़ गया है जिसकी वजह से महिलाओं का पूरा रसोई का बजट बिगड़ चुका है और महिलाएं भी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हैं। 2022 में महिलाएं मुख्य भूमिका निभाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगी। श्रीमती शर्मा ने वादा किया कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महंगाई को काबू किया जाएगा। जिससे महिलाएं अपने घर का बजट संतुलन में रख सकें। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री राजीव कामरा, पार्षद मोहन खेड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिलीप अधिकारी, बाबू खान, विजय अरोड़ा, पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, जिला संयोजक राघव सिंह, ब्लाक अध्यक्ष संजीत बिश्वास, नित्यानंद मण्डल, अजय यादव, रवि कठेरिया, कैलाश राठौर, अर्जुन विश्वास, उमा सरकार कमलेश गुप्ता, राजीव यादव, विरेंद्र शर्मा, संदीप थापा, मानस बैरागी, रामधारी गंगवार, उमर अली, नत्थू लाल कोली, शिशुपाल यादव, मनवीर सिंह, नवाब सिंह, उमर अली, हरेंद्र राठी, मोहन तिवारी,, संजीव रस्तोगी, सुमित राय, अमर सिंह कश्यप, अबरार अहमद, शैलेंद्र, मंगल ,सोनू खान, जक्की रजा, हाजी नबी रजा, सोनू अब्बासी, जैकी रजा आदि कार्यकर्ता थे।