रुद्रपुर: आखिर क्यों प्रभारी मंत्री ने कही अफसरों पर एक्शन लेने की बात

रुद्रपुर। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान है उनकी अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होने
 | 
रुद्रपुर: आखिर क्यों प्रभारी मंत्री ने कही अफसरों पर एक्शन लेने की बात

रुद्रपुर। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान है उनकी अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जायेगी।

जिला कार्यालय पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आज पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पार्टी के जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी लिये। प्रभारी मंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं ने जिला विकास प्राधिकरण, नजूल, आयुष्मान कार्ड, सीपीयू से जुड़ी समस्याएं उठाई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री से कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार उनकी अनेखी करते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही ढिलाई से भी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं सामने आयी हैं उनका निस्तारण प्राथमिकता से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई बरत रहे हैं उनके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही पार्टी सत्ता में आयी है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का अनादर नहीं होने दिया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है। पार्टी के लिए देश हित और जनहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम हुए हैं उनकी कार्यशैली की चर्चा आज चारों तरफ हो रही है। हमारा देश एक ऐसा देश है कोरोना से मजबूती से लड़ रहा है। आज स्वदेशी दो वैक्सीनों के साथ कोरोना के खात्मे का महा अभियान जारी है। जल्द ही भारत अत्म निर्भरता के उच्च पायदान पर खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनहित की सोच लेकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी तैयारी में जुटने का आहवान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मजबूत इच्छा शक्ति के साथ कार्यकर्ताओं से एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो विकास कार्य हुए हैं वह जनता से छिपे नहीं हैं। भाजपा ने प्रदेश में एक पारदर्शी सरकार देकर जनता के बीच में पैठ को मजबूत किया है। निश्चित ही पार्टी 2022 के चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से एक बार फिर सरकार बनायेगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, संगठन जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, उषा चैधरी, राजेन्द्र बिष्ट, राजकुमारी गिरि, विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट,भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, अनिल चैहान, ललित मिगलानी, ईश्वरी प्रसाद राठौर, गजेंद्र प्रजापति, राकेश सिंह, सुशील मण्डल, सुशील सिंह, सुनील यादव, राजेंद्र सिधर, योगेश वर्मा, विवेक राय, हिमांशु शुक्ला, मनीष शुक्ला, गफ्फार खान, परवेज खान, श्वेता मिश्रा, अजय तिवारी, नेत्रपाल मौर्य, राम प्रकाश गुप्ता,सुरेश कोली, राकेश सिंह, रोशन अरोरा, शालिनी बोरा, ममता राठौर, लक्ष्मी रस्तौगी, श्वेता मिश्रा, रजनी रावत, चन्द्रसेन कोली, धर्म सिंह कोली, डा. महेश कोली, नरेश सागर, राजकुमार कोली, बबलू सागर, वीरेंद्र तिवारी, गजेंद्र प्रजापति, तरूण तेजपाल, गौरव कुशवाहा आदि सहित तमाम भाजपाई मौजूद थे।