रुद्रपुर: आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका भगत का पुतला, बेहड़ ने की यह मांग

रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से की गई अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। पूर्व म॔त्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि राम के नाम पर वोट मांगने वाले मातृशक्ति का अपमान कर रहे हैं। कहा कि जनता 2022 में भाजपा को सबक
 | 
रुद्रपुर: आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका भगत का पुतला, बेहड़ ने की यह मांग

रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से की गई अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। पूर्व म॔त्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि राम के नाम पर वोट मांगने वाले मातृशक्ति का अपमान कर रहे हैं। कहा कि जनता 2022 में भाजपा को सबक सिखाएगी।

पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर एकत्रित होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत का पुतला जलाया। कहा भगत को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए । देवभूमि में इस तरह की आचरण अक्षम्य है। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि यह भाजपा का असली चेहरा है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का अपमान राज्य की हर महिला का अपमान है।

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, प्रदेश सचिव नंदलाल,परिमल राय, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, पार्षद मोहनखेड़ा,वरिष्ठ नेता विजय यादव, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे, वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी, राघव सिंह, चंद्रशेखर डब्लू, फरमान सद्दीकी, कमलेश गुप्ता, गुड्डू रहीम, अनिल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।