रुद्रपुर: अधिवक्ताओं ने किया किसानों का समर्थन

रुद्रपुर। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे आंदोलन को आज अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन दिया। वकीलों द्वारा किसानों के समर्थन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की गई। वकीलों ने कहा कि जब किसान कृषि कानून नहीं चाहते तो सरकार को कृषि कानून
 | 
रुद्रपुर: अधिवक्ताओं ने किया किसानों का समर्थन

रुद्रपुर। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे आंदोलन को आज अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन दिया।

वकीलों द्वारा किसानों के समर्थन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की गई। वकीलों ने कहा कि जब किसान कृषि कानून नहीं चाहते तो सरकार को कृषि कानून को जबरदस्ती न थोपे। सरकार को यह समझना चाहिये कि यह उसकी अपनी जनता है और वह इसी जनता के समर्थन से ही सत्ता का सुख भोग रही है।

किसान लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं और सरकार उनकी समस्या का हल निकालने के बजाए इसे नजर अंदाज जर रही है जो उचित नही है। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी.तिवारी, गुरबाज सिंह, मनोज तनेजा, सुखदर्शन सिंह, नरेश रस्तोगी, परविंदर सिंह, राजेश यादव, राम निवास राय, कमल चिलाना, सर्वजीत सिंह शब्बीर मोहम्मद सिद्धकी, अखलाक अहमद, पुनीत कुमार, विक्रांत सक्सेना, शावेग सिंह, गिरीश चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह नारंग, सुरेन्द्र नरूला, अब्दुल नसीम, हबीब अहमद, विक्रम सिंह, निर्मल मजूमदार, गुरजीत सिंह सेंगर, एस के त्रिपाठी, सुधांशु जोशी, अजय यादव, आदेश कुमार, विक्रमजीत सिंह, परवेज आलम, गुरजीत सिंह, रिजवान खान, जावेद हुसैन, दलजीत सिंह, दिनेश गुप्ता, आदि उपस्थित थे।