रुद्रपुर: अंगोछे का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया युवक

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने अंगोछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक मूल रूप से पीलीभीत जिले के ग्राम गदिया मेलाघाट रोड का निवासी है। शिव नगर ट्रांजिट कैंप में 22 वर्षीय विकास विश्वास पुत्र नारायण विश्वास एक विधवा के यहां किराए के कमरे में रहता था। गत साएं अज्ञात
 | 
रुद्रपुर: अंगोछे का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया युवक

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने अंगोछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक मूल रूप से पीलीभीत जिले के ग्राम गदिया मेलाघाट रोड का निवासी है।

शिव नगर ट्रांजिट कैंप में 22 वर्षीय विकास विश्वास पुत्र नारायण विश्वास एक विधवा के यहां किराए के कमरे में रहता था। गत साएं अज्ञात कारणों के चलते उसने टीनशेड की छत पर लगे बांस में अंगोछा डालकर फांसी लगा ली। जब थोड़े समय बाद उसका एक परिचित सन्नी उसे देखने आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने किसी तरह कमरे की खिड़की खोल कर जब अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए। अंदर विकास फांसी पर लटका हुआ था । उसने तत्काल इसकी सूचना मकान स्वामी के पुत्र रजत को दी। रजत ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला तथा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पूर्व में विकास सिडकुल की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था और नशे का आदी था। पुलिस मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी है।