यूपी: सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कोविड प्रोटोकॉल में मिली इसकी छूट

प्रदेश सरकार ने आर्थिक गतिविधियों (economic activities) में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन को खत्म कर दिया है। इसके बाद बरेली प्रशासन ने बाजारों के खुलने के लिए नई गाइडलाइन (new guideline) जारी की है। जिसके तहत बाजार लॉकडाउन से पहले की व्यवस्था के अनुसार खोलें जाएंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने तहसील दिवस
 | 
यूपी: सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कोविड प्रोटोकॉल में मिली इसकी छूट

प्रदेश सरकार ने आर्थिक गतिविधियों (economic activities) में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन को खत्म कर दिया है। इसके बाद बरेली प्रशासन ने बाजारों के खुलने के लिए नई गाइडलाइन (new guideline) जारी की है। जिसके तहत बाजार लॉकडाउन से पहले की व्यवस्था के अनुसार खोलें जाएंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने तहसील दिवस और थाना दिवस का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल (covid protocol) के तहत करने का निर्देश दिया है।

सरकार की ओर से रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन (weekly log town) खत्म होने के बाद सभी व्यापारी प्रशासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। इसके बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म करने का शासनादेश लागू कर दिया। इसके साथ ही प्रशासन ने बाजारों (market) के खुलने के लिए लॉकडाउन शुरू होने से पहले की व्यवस्था को लागू कर दिया।
                    http://www.narayan98.co.in/
यूपी: सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कोविड प्रोटोकॉल में मिली इसकी छूट                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8