यूपी: योगी सरकार ने फेस्टिव सीजन में अधिकारियों की छुट्टी पर लगाई रोक, जानिए वजह

नवंबर माह में लगातार त्योहारों का सीजन (festive season) है। लेकिन ऐसे में योगी सरकार ने आने वाले त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए सरकारी अधिकारियों की छुट्टी (leave) पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने दी है। मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, वर्तमान
 | 
यूपी: योगी सरकार ने फेस्टिव सीजन में अधिकारियों की छुट्टी पर लगाई रोक, जानिए वजह

नवंबर माह में लगातार त्योहारों का सीजन (festive season) है। लेकिन ऐसे में योगी सरकार ने आने वाले त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए सरकारी अधिकारियों की छुट्टी (leave) पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने दी है।

मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, वर्तमान में त्योहारों के आयोजन का समय है। ऐसे में जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और अवकाश पर न जाएं। राजेंद्र तिवारी ने कहा कि कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कड़े निर्देश हैं। इसको लेकर उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाए और इन घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जाए।

कर्मचारियों को त्योहारी एडवांस देने का ऐलान
सीएम योगी ने हाल ही में कर्मचारियों को त्योहारी एडवांस (festival advance) देने का ऐलान किया था। उन्होंने वित्त विभाग को योजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। गौरतलब है कि केंद्र ने भी अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (leave travel concession) के बदले नकदी वाउचर (voucher) और खरीदारी के लिए 10 हजार रुपये अग्रिम देने का ऐलान किया है। कर्मचारियों को परंपरागत तौर पर जो भी लाभ मिलता रहा है, सरकार उसे देगी।
                    http://www.narayan98.co.in/
यूपी: योगी सरकार ने फेस्टिव सीजन में अधिकारियों की छुट्टी पर लगाई रोक, जानिए वजह                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8