यूपी: प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल के हमले से बढी प्रशासन की मुसीबतें 

प्रदेश में टिड्डी दल (Locust party) के आने से प्रशासन की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रविवार को कई जिलों में टिड्डियों के हमले से किसानों के साथ प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। अम्बेडकर नगर, सुलतानपुर, अमेठी, कानपुर, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, बांदा और उरई में किसानों ने ढोल, थाली आदि बजाकर टिड्डियों
 | 
यूपी: प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल के हमले से बढी प्रशासन की मुसीबतें 

प्रदेश में टिड्डी दल (Locust party) के आने से प्रशासन की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रविवार को कई जिलों में टिड्डियों के हमले से किसानों के साथ प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। अम्बेडकर नगर, सुलतानपुर, अमेठी, कानपुर, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, बांदा और उरई में किसानों ने ढोल, थाली आदि बजाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश की। कुछ स्थानों पर कृषि विभाग (Agriculture Department) के अधिकारियों ने केमिकल का छिड़काव कराया। प्रशासनिक टीम ने अभियान चलाकर काफी तादाद में टिड्डियां मार गिराईं। प्रशासन ने किसानों को सतर्क (alert) रहने को कहा है। 
यूपी: प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल के हमले से बढी प्रशासन की मुसीबतें 
इटावा के बढ़पुरा क्षेत्र कई गांवों में टिड्डियां (Locusts) पहुंच चुकी हैं। इससे पहले पछायांगाव गांव क्षेत्र में टिड्डीदल ने हमला किया। टिड्डीदल से बाजरा, मूंग, ढैंचा, लौकी, तोरई व अन्य हरी सब्जियों के नष्ट होने का भारी खतरा है। बताया गया यह दल कानपुर देहात से आया है। उधर, औरैया सीमा के गांव के किसान ढोल, तसला, थाली, डीजे आदि बजाकर टिड्डियां भगाने में जुटे रहे। वहीं फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र में एटा, कासगंज और बदायूं में भी टिड्डी दल ने दस्तक दे दी है। विभाग ने 30 फीसदी टिड्डियां नष्ट (Locusts destroyed) होने व बाकी के कई टुकड़ों में बंटकर कानपुर नगर की सीमा में जाने की बात कही है। 
                     http://www.narayan98.co.in/
यूपी: प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल के हमले से बढी प्रशासन की मुसीबतें                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8