यूपी: अंडरगारमेंट में 2 करोड़ का सोना छुपा कर लाया यात्री, लखनऊ एयरपोर्ट पर इस तरह पकड़ा गया

दुनिया भर में तस्करी की अजब-गजब घटनाएं सामने आती रहती है। इस बार लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर एक मुसाफिर को 2 करोड़ से अधिक कीमत के सोने के साथ पकड़ा गया है। यह शख्स अपने कपड़ों में सोना छुपा कर ला रहा था। लेकिन स्केनर पर
 | 
यूपी: अंडरगारमेंट में 2 करोड़ का सोना छुपा कर लाया यात्री, लखनऊ एयरपोर्ट पर इस तरह पकड़ा गया

दुनिया भर में तस्करी की अजब-गजब घटनाएं सामने आती रहती है। इस बार लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर एक मुसाफिर को 2 करोड़ से अधिक कीमत के सोने के साथ पकड़ा गया है। यह शख्स अपने कपड़ों में सोना छुपा कर ला रहा था। लेकिन स्केनर पर सोना दिख गया। यात्री से पूछताछ की जा रही है और सोना (gold) बरामद कर लिया गया है।
यूपी: अंडरगारमेंट में 2 करोड़ का सोना छुपा कर लाया यात्री, लखनऊ एयरपोर्ट पर इस तरह पकड़ा गया
एयरपोर्ट कस्टम की डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा ने बताया कि यात्री के पास से 33 गोल्ड बिस्कुट (gold biscuit) बरामद किए गए हैं। प्रत्येक बिस्कुट का वजन 116.64 ग्राम है। इनका कुल वजन 3849.12 ग्राम था और इसका मूल्य 2,09,77,704 रुपए आंका गया है। यात्री उड़ान संख्या G8 6451 से आया था।

ऐसे छुपाया था सोना
पकड़े गए यात्री ने गोल्ड बिस्कुट को सेलो टेप में लपेटने के बाद एक काले रंग की थैली में रखा था। इस थैली को उसने अपने अंडरगारमेंट (undergarment) में छिपाया था। संदेह के आधार पर कस्टम अधिकारियों (custom officers) ने अलग ले जाकर यात्री की जांच की। तब जाकर 33 गोल्ड बिस्कुट का पता चला।
                          http://www.narayan98.co.in/
यूपी: अंडरगारमेंट में 2 करोड़ का सोना छुपा कर लाया यात्री, लखनऊ एयरपोर्ट पर इस तरह पकड़ा गया                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8