मोदी सरकार की विदेश नीति, ब्रिटेन में FDI के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा

मोदी सरकार देश की तरक्की के लिए विदेश नीति पर अहम ध्यान रखती है। इसी के चलते ब्रिटेन (Britain) में निवेश करने वाले देशों में अमेरिका (America) के बाद भारत दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। ब्रिटेन सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि ब्रिटेन 2019 में यहां 120 परियोजनाओं में निवेश किया
 | 
मोदी सरकार की विदेश नीति, ब्रिटेन में FDI के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा

मोदी सरकार देश की तरक्की के लिए विदेश नीति पर अहम ध्यान रखती है। इसी के चलते ब्रिटेन (Britain) में निवेश करने वाले देशों में अमेरिका (America) के बाद भारत दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। ब्रिटेन सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि ब्रिटेन 2019 में यहां 120 परियोजनाओं में निवेश किया और 5,429 नये रोजगार के अवसरों का सृजन किया है।
मोदी सरकार की विदेश नीति, ब्रिटेन में FDI के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा
ब्रिटेन के लिये अमेरिका प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (foreign direct investment) के मामले में पहला स्रोत बना हुआ। उसने 462 परियोजनाओं में निवेश किया और 20,131 रोजगार सृजित किये। उसके बाद क्रमश: भारत, जर्मनी, फ्रांस, चीन और हांगकांग का स्थान रहा। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने 72 परियोजनाओं में निवेश किया। नार्डिक और बाल्टिक क्षेत्र की हिस्सेदारी 134 रही।

ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार (international trade) मंत्री लिज ट्रस ने डिजिटल माध्यम से शुक्रवार को इंडिया ग्लोबल वीक, 2020 (India Global week, 2020) को संबोधित करते हुए कहा, ”कोविड-19 संकट के दौरान हम भारत के साथ मिलकर काम करते रहे ताकि आपूर्ति व्यवस्था बनी रहे और व्यापार मार्ग कायम रहे। यह महत्वपूर्ण है कि हम संरक्षणवाद की ओर नहीं बढ़े।”
                     http://www.narayan98.co.in/
मोदी सरकार की विदेश नीति, ब्रिटेन में FDI के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8