मुजफ़्फरनगर: महिला ने हरिद्वार के दो युवकों पर लगाया जबरन धर्म परिवर्तन को दबाव बनाने का आरोप

न्यूज टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फरनगर में एक महिला ने हरिद्वार के दो युवकों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और नए कानून के तहत दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ
 | 
मुजफ़्फरनगर: महिला ने हरिद्वार के दो युवकों पर लगाया जबरन धर्म परिवर्तन को दबाव बनाने का आरोप

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। उत्‍तर प्रदेश के मुजफ़्फरनगर में एक महिला ने हरिद्वार के दो युवकों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और नए कानून के तहत दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया है। नए कानून के तहत मुफ़्फरनगर में यह पहला मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल मुफ़्फरनगर की एक महिला ने हरिदवार निवासी दो युवकों पर यह आरोप लगाया है। जिले के मंसूरपुर थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों युवकों ने साजिश के तहत महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। नए कानून के तहत मुजफ्फरनगर में यह पहली FIR है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक फैक्ट्री में ठेकेदार है।

यहां वह पत्नी के साथ रहता है। भगवानपुर के रहने वाले सलमान और करौंदी गांव निवासी नदीम फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। आरोप है कि दोनों का मजदूरी के सिलसिले में घर आना-जाना लगा रहता था। नदीम ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। इस बीच उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

महिला के पति को इसकी जानकारी होने पर सोमवार की देर शाम दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।  पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत केस दर्ज किया है। मंसूरपुर पुलिस ने मामले की जानकारी हरिद्वार पुलिस को भी दी है। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जल्द ही एक टीम भगवानपुर जाएगी।