मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धोनी और रैना को लेकर किया ये ट्वीट

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के 15 अगस्त शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात का ऐलान करते हुए लिखा कि ‘मेरे करियर में आप सब के प्यार और सहयोग का बहुत-बहुत शुक्रिया। आज शाम 7:29 से आप मुझे रिटायर समझे।’
 | 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धोनी और रैना को लेकर किया ये ट्वीट

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के 15 अगस्त शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात का ऐलान करते हुए लिखा कि ‘मेरे करियर में आप सब के प्यार और सहयोग का बहुत-बहुत शुक्रिया। आज शाम 7:29 से आप मुझे रिटायर समझे।’ अचानक धोनी के इस फैसले के बाद से उनके करोड़ों फैंस (Fans) को झटका लगा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा एक युग की समाप्ति है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि ‘विलक्षण प्रतिभा संपन्न, अद्भुत नायक, धैर्य के प्रतिमान, भारतीय क्रिकेट जगत के जाज्वल्यमान नक्षत्र श्री एमएस धोनी जी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा एक युग की समाप्ति है। आपने सदा भारत का मान बढ़ाया है, आप युवाओं की प्रेरणा है। नवीन पारी के लिए मेरी शुभेच्छाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धोनी के तुरंत बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना को महान खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश का रत्न बताया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भारतीय क्रिकेट को अपनी आभा से ऊष्मित करने वाले महान खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश के रत्न सुरेश रैना का खेल जीवन उपलब्धियों से पूरित रहा है। आपका धैर्य-आपका समर्पण भाव प्रेरणास्पद है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को आप पर गर्व है। जीवन की नई पारी के लिए मंगलकामनाएं।‘

http://www.narayan98.co.in/

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धोनी और रैना को लेकर किया ये ट्वीट

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8