मुंबई में हाई अलर्ट जारी, बड़े आतंकी हमले की आशंका

खुफिया विभाग की नई जानकारी के बाद मुंबई के पूरे शहर में हाई अलर्ट (High alert) जारी किया गया है। खुफिया विभाग के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद कर दिए हैं। इसके साथ ही पूरे शहर
 | 
मुंबई में हाई अलर्ट जारी, बड़े आतंकी हमले की आशंका

खुफिया विभाग की नई जानकारी के बाद मुंबई के पूरे शहर में हाई अलर्ट (High alert) जारी किया गया है। खुफिया विभाग के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद कर दिए हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में ड्रोन (drone) उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस के आदेश में कथित तौर पर कहा गया है कि आंतकवादी ड्रोन, रिमोट से चलने वाले माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, एरियल मिसाइल, पैरा ग्लाइडर का इस्तेमाल कर हमला कर सकते हैं। इनके निशाने पर भीड़ भाड़ वाली जगहें और वीवीआईपी हो सकते हैं। इतना ही नहीं इसके तहत कानून व्यवस्था बिगाड़ने के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। खुफिया विभाग के अलर्ट के बाद ड्रोन आदि पर एक महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।
                    http://www.narayan98.co.in/
मुंबई में हाई अलर्ट जारी, बड़े आतंकी हमले की आशंका                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8