महंत नृत्य गोपाल दास बने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, चंपत राय महामंत्री

लखनऊ। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें तय किया गया कि महंत नृत्यगोपाल दास राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रेस्ट (Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Board) के अध्यक्ष होंगे। वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता चंपत राय को ट्रस्ट का महामंत्री बनाया गया
 | 
महंत नृत्य गोपाल दास बने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, चंपत राय महामंत्री

लखनऊ। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें तय किया गया कि महंत नृत्यगोपाल दास राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रेस्ट (Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Board) के अध्यक्ष होंगे। वहीं विश्व हिंदू परिषद  (विहिप) के वरिष्ठ नेता चंपत राय को ट्रस्ट का महामंत्री बनाया गया है। ट्रस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।
महंत नृत्य गोपाल दास बने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, चंपत राय महामंत्री
वरिष्ठ अधिवक्ता  के. परासरण की अगुवाई में आयोजित ट्रेस्ट बोर्ड की बैठक में नौ प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक (Meeting) में महंत नृत्यगोपाल दास,  महंत दिनेन्द्र दास, गृह मंत्रालय से संयुक्त सचिव ज्ञानेश कुमार,  होम्योपैथिक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, चंपत राय, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, यूपी के अपर मुख्य सचिव  गृह अवनीश अवस्थी, परमाननंद जी महाराज शामिल हुए। इनके अलावा अयोध्या के डीएम अनुज झा, कामेश्वर चौपाल, उडुपी के पेजावर मठ से स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ,  पुणे के स्वामी गोविंददेव गिरि और अयोध्या के राज परिवार के विमलेंद्र मोहन मिश्र भी मौजूद रहे।