मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर दे दी जान, शोक में बॉलीवुड

लॉकडाउन (lockdown) के बीच बॉलीवुड (Bollywood) से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके फांसी लगाने के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। एक टीवी ऐक्टर
 | 
मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर दे दी जान, शोक में बॉलीवुड

लॉकडाउन (lockdown) के बीच बॉलीवुड (Bollywood) से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके फांसी लगाने के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है।
मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर दे दी जान, शोक में बॉलीवुड
एक टीवी ऐक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज बांद्रा में अपने घर पर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी (suicide) के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं गया है।