मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर डटे किसान, भीषण जाम लगा, अफसरों की नहीं चली

न्यूज टुडे नेटवर्क। किसान आंदोलन यूपी में भी शुरू हो गया है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार से प्रदर्शन शुरू करने की भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी थी। शुक्रवार को ही मेरठ के किसान हाईवे पर पहुंच गए और हाईवे को जाम कर दिया। जिसके बाद प्रदेश भर में भाकियू के बैनर
 | 
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर डटे किसान, भीषण जाम लगा, अफसरों की नहीं चली

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। किसान आंदोलन यूपी में भी शुरू हो गया है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार से प्रदर्शन शुरू करने की भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी थी। शुक्रवार को ही मेरठ के किसान हाईवे पर पहुंच गए और हाईवे को जाम कर दिया। जिसके बाद प्रदेश भर में भाकियू के बैनर तले किसान आंदोलित हो गए। मथुरा के व्‍यस्‍त यमुना एक्‍सप्रेस वे पर भी बड़ी संख्‍या में किसान पहुंच गए और एक्‍सप्रेस वे को बाधित कर दिया।

हाईवे पर किसानों के पहुंचने की सूचना से पुलिस व अफसरों के हाथ पांव फूल गए। कुछ ही मिनटों में यमुना एक्‍सप्रेस वे पर लंबा भीषण जाम लग गया।जाम की सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और किसानों से हाईवे खोलने को कहा लेकिन किसान अफसरों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए।

मथुरा में किसान यमुना एक्सप्रेस-वे पहुंचकर वहां धरने पर बैठ गए। किसानों के हाईवे पर बैठने की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हाईवे भीषण जाम लग गया। जाम की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसानों के विरोध के आगे पुलिस की एक न चली। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वाहन भी रेंग-रेंग कर चल रहे थे।

कृषि कानून के विरोध के चलते उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर पश्चिमी यूपी में कई जगह किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। दिल्ली-देहरादून, मेरठ-पौड़ी हाईवे पर किसान धरना देकर बैठ गए। भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया था। भाकियू के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने सबसे पहले यमुना एक्सप्रेस-वे हाईवे पर जाम लगाया। इसके बाद किसानों ने दिल्ली-देहरादून हाईवे को भी जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार के कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।