मछली बेचने का लाइसेंस लेकर बेच रहे थे मुर्गा, पकड़े गए तो जानिए क्या हुआ

न्यूज टुडे नेटवर्क मछली के लाइसें पर मुर्गा बेचने वाले दस दुकानदारों के खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महीने भर से लाकडाउन तोड़ रहे थे। भीड़ लगा रहे थे। जिस पर किला इंस्पेक्टर ने गुरुवार को उनके खिलाफ लाकडाउन का उल्लंघन, महामारी फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया
 | 
मछली बेचने का लाइसेंस लेकर बेच रहे थे मुर्गा, पकड़े गए तो जानिए क्या हुआ

न्यूज टुडे नेटवर्क 
मछली के लाइसें पर मुर्गा बेचने वाले दस दुकानदारों के खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महीने भर से लाकडाउन तोड़ रहे थे। भीड़ लगा रहे थे। जिस पर किला इंस्पेक्टर ने गुरुवार को उनके खिलाफ लाकडाउन का उल्लंघन, महामारी फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मछली बेचने का लाइसेंस लेकर बेच रहे थे मुर्गा, पकड़े गए तो जानिए क्या हुआ
किला में बाजार संदल खां के रहने वाले अरशद, इमरान, नासिर, मोबिन, मुरशाद, साबिर खां, हनीफ, उस्मान, अंकुर, साबिर शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन करने की धारा में ही मुकदमा दर्ज किया है। मछली मंहगी होने के कारण व्यापारी साथ में मुर्गा बेच रहें हैं। मुर्गा सस्ता होने के कारण दुकानों पर भीड़ रहती हैं और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पाता। ग्राहकों के बढ़ने पर दुकानों को बाहर तक ले आतें हैं। जिससे पूरी गली बंद हो जाती हैं। पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों पर शिकंजा कसते हुये मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद भी गुरुवार को जनता सड़कों पर रहीं और पांच लोगों के बिना लाइसेंस के मुर्गा बेचने वालों पर मुकदमा दर्ज किया।