भाजपा नेताओं ने किया ई बुक का विमोचन, जानिए क्या है इसमें

रूद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के लिए किये गये कार्यों को भाजपा ने ‘ई बुक’ के माध्यम से संग्रहित करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और लोगों को ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करने का काम किया है। इस ई बुक का विमोचन वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से भाजपा जिला
 | 
भाजपा नेताओं ने किया ई बुक का विमोचन, जानिए क्या है इसमें

रूद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के लिए किये गये कार्यों को भाजपा ने ‘ई बुक’ के माध्यम से संग्रहित करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और लोगों को ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करने का काम किया है। इस ई बुक का विमोचन वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से भाजपा जिला प्रभारी राजेंन्द्र बिष्ट और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने किया।
बता दें की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सोच थी कि हर जिला स्तर पर एक ‘ई बुक’ का विमोचन किया जाये। दरअसल इसका उद्देश्य यह है कि कोरोना काल में जिला स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो काम किया है उनकी उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच लाया जाए। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशों के अनुरूप उधम सिंह नगर में भाजपा संगठन ने इस ई बुक को पिछले कई दिनों की मेहनत के बाद तैयार कर लिया है। इस ई बुक में आपदा के समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता की भलाई के लिए जो कार्य किये हैं उन्हें समाहित किया गया है। कोरोना काल में चाहे राशन वितरण हो, पका हुआ भोजन वितरण हो, मास्क वितरण, सेनेटाइजर वितरण, प्रवासियों की सेवा के अलावा जरूरतमंदों की सेवा से जुड़ी अन्य गतिविधियों के फोटो इत्यादि के साथ इस ई बुक को तैयार किया गया है।
बीते दिवस इस ई बुक का विमोचन जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक को करना था, लेकिन उनके अस्वस्थ होने के कारण वर्चुल मीटिंग के माध्यम से ई बुक का विमोचन जिला प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनमानस की सेवा के लिए सराहनीय कार्य किया है। उधम सिंह नगर में पार्टी से जुड़े लोगों ने सेवा भाव की मिसाल पेश करके अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। लॉकडाउन कें पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की इस मूल भावना को साकार किया है। अपनी जान की परवाह किये बिना पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन रात जरूरतमंदों की दिल खोलकर सेवा की। तन मन धन से की पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की जो सेवा की वह बेकार नहीं जायेगी। श्री अरोरा ने कहा कि सत्ता में होने के कारण हमारी जिम्मेदारी अधिक है हमारा प्रयास होना चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले। हमारे कार्यकर्ताओं ने इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी बल्कि खुद अपने स्तर से भी आर्थिक रूप से लोगों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ता तत्पर रहे। मीटिंग में, जिला महामंत्री, विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, अमित नारंग, ललित मिगलानी ,अम्बिक चौधरी, छिद्रोवत्ती राणा, दिगम्बर कन्याल, ईश्वरी राठौड़, राजेन्द्र श्रीधर, सुशील यादव, राकेश सिंह भुवन जोशी,विवेक सिंह, अमित परोहित आदि मौजूद थे ।