बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन, मुख्‍यमंत्री ने शोक व्‍यक्‍त किया

बुलंदशहर। लीवर की बीमारी के कारण सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह निधन हो गया। 74 वर्षीय वीरेन्द्र को 8 फरवरी को दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती (Admit) कराया था। मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने ट़वीट कर सिरोही को याद किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वीरेन्द्र सिंह
 | 
बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन, मुख्‍यमंत्री ने शोक व्‍यक्‍त किया

बुलंदशहर। लीवर की बीमारी के कारण सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह निधन हो गया। 74 वर्षीय वीरेन्द्र को 8 फरवरी को दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती (Admit) कराया था। मुख्यमंत्री (Chief Minister)  योगी आदित्यनाथ ने ट़वीट कर सिरोही को याद किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन, मुख्‍यमंत्री ने शोक व्‍यक्‍त किया
वीरेन्द्र सिंह सिरोही वर्तमान में विधानसभा में मुख्य सचेतक के पद पर थे। वह राजस्व मंत्री भी थे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने ट़वीट में कहा कि बुलंदशहर (Bulandshahr) सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूँ। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना (Prayer) करता हूँ कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।