बिहार में आर-पार, किसकी बनेगी सरकार, कौन किसको दे रहा टक्कर, देखें इस खबर में….

पटना। बिहार विधान सभा चुनावों के नतीजे जैसे जैसे सामने आ रहे हैं वैसे वैसे नेताओं की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। सुबह की गिनती के दौर में अब तक के एग्जिट पोल सही साबित होते हुए दीख रहे थे लेकिन दस बजे के बाद मतगणना की गति एनडीए की तरफ झुकती हुई दिखाई दे
 | 
बिहार में आर-पार, किसकी बनेगी सरकार, कौन किसको दे रहा टक्कर, देखें इस खबर में….

पटना। बिहार  विधान  सभा चुनावों  के नतीजे जैसे जैसे सामने आ रहे हैं वैसे वैसे नेताओं की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। सुबह की गिनती के दौर में अब तक के एग्‍जिट पोल सही साबित होते हुए दीख रहे थे लेकिन दस बजे के बाद मतगणना की गति एनडीए की तरफ झुकती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि सुबह ग्‍यारह बजे के बाद यह तस्‍वीर और साफ हो जाएगी कि बिहार सीएम की कुर्सी किसके खाते में जा रही है। फिलहाल महागठबंधन भी कमजोर स्‍थिति में नहीं है राजग के साथ महागठबंधन बराबर टक्‍कर दे कर दौड़ में बना हुआ है।

में अधिकांश एग्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन को जीत हासिल होने का पूर्वानुमान व्यक्त किये जाने के बीच आज 8 बजे से  मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों की माने तो NDA ने महागठबंधन पर बढ़त बनाई है। मतगणना में बाद यह तय होगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। राज्य में मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर होगी और इसके परिणाम नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। कुछ दिनों पहले अधिकांश एग्जिट पोल में जदयू-भाजपा गठबंधन की पराजय और राजद नीत महागठबंधन की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। 31 वर्षीय तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।