बिहार के भोजपुर में रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग, दुल्हन के भाई को लगी गोली

न्यूज टुडे नेटवर्क। हर्ष फायरिंग पर सरकार ने रोक लगाई हुई है। बावजूद इसके शादीसमारोह आदि में हर्ष फायरिंग के मामलों में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है जहां शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के भाई को गोली लग गई है। गोली लग जाने दुल्हन
 | 
बिहार के भोजपुर में रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग, दुल्हन के भाई को लगी गोली

न्यूज टुडे नेटवर्क। हर्ष फायरिंग पर सरकार ने रोक लगाई हुई है। बावजूद इसके शादीसमारोह आदि में हर्ष फायरिंग के मामलों में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला बिहार के भोजपुर  जिले का है जहां शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्‍हन के भाई को गोली लग गई है। गोली लग जाने दुल्‍हन के भाई को गंभीर घायल अवस्‍था में इलाज के लिए ले जाया गया है। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियों में खलल पड़ जाने से परिवार में अब मायूसी छाई हुई है।

हर्ष फायरिंग की घटना में दुल्हन के भाई को ही गोली लग गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। बिहिया नगर में नहर के समीप जयमाल के दौरान गोली लगने से दुल्हन के घायल भाई गंभीर घायल हो गया। बिहिया सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। हालत गम्भीर होने के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है भोजपुर नहर के समीप संतोष साह की पुत्री की जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच हर्ष फायरिंग हुई। दुल्हन के 14 वर्षीय भाई प्रिन्स कुमार के पेट में गोली लगी। गोली लगने से प्रिंन्स कुमार गिर गया। उसे गिरता देख जयमाल समारोह में भगदड़ मच गयी। आनन-फानन में उसे सीएचसी बिहिया ले जाया गया।

दुल्हन का जयमाला का कार्यक्रम खत्म होने वाला था कि इसी बीच किसी ने दो राउंड हर्ष फायरिंग की। फिर तीसरी गोली भरने के दौरान चटक गई और गोली किशोर के पेट में जा लगी। जिससे वह नीचें गिर गया। दुल्हन के भाई को गिरते देख दुल्‍हन भी बेहोश होकर गिर गई। बाद में महिलाओं द्वारा दुल्हन को संभाला गया। दुल्हन दो भाई व दो बहन है। बताया जा रहा है कि बारात बनाही के समीप नवाडीह गांव से आई है।