बरेली: होली पर न हो उत्‍पात, नगर निगम ने किया यह खास इंतजाम

बरेली में होली के चलते बनाया कंट्रोल रूम: होली (Holi) की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम की ओर से एक कंट्रोल रूम (Control Room) बनाया गया है। साथ ही नगर निगम (Nagar Nigam) की ओर से राम बारात के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम के संचालन के लिए
 | 
बरेली: होली पर न हो उत्‍पात, नगर निगम ने किया यह खास इंतजाम

बरेली में होली के चलते बनाया कंट्रोल रूम: होली (Holi) की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम की ओर से एक कंट्रोल रूम (Control Room) बनाया गया है। साथ ही नगर निगम (Nagar Nigam) की ओर से राम बारात के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम के संचालन के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई है। जिसका एक पत्र  (Letter) कर्मचारियों के लिए भेज दिया गया है।
बरेली: होली पर न हो उत्‍पात, नगर निगम ने किया यह खास इंतजामअपर नगर आयुक्त (Municipal Commissioner) श्यामलाल आनंद ने बताया कि होली के त्यौहार को देखते हुए सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों (Areas) की साफ-सफाई का ध्‍यान रखें। सफाई को महत्‍व देने के साथ ही शहर में चूने का छिड़काव भी किया गया है। मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए फागिंग और एंटी लारवा (Fogging and Anti Larva) छिड़काव भी कराया जा रहा है।