बरेली: स्‍वच्‍छता पर शार्ट फिल्म बनाएं ,नगर निगम देगा पांच हजार इनाम, खबर में जानें क्या है योजना…

न्यूज टुडे नेटवर्क। नगर निगम 2021 के स्वचछता सर्वेक्षण के लिए अपनी तरफ से स्वच्छता की अलख को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निबंध और शार्ट फिल्म प्रतियोगिताएं करा रहा है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों को इनाम भी दिया जाएगा। शार्ट फिल्म कल तीस नवंबर तक आनलाइन या
 | 
बरेली: स्‍वच्‍छता पर शार्ट फिल्म बनाएं ,नगर निगम देगा पांच हजार इनाम, खबर में जानें क्या है योजना…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। नगर निगम 2021 के स्वचछता सर्वेक्षण के लिए अपनी तरफ से स्वच्छता की अलख को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निबंध और शार्ट फिल्म प्रतियोगिताएं करा रहा है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों को इनाम भी दिया जाएगा। शार्ट फिल्‍म कल तीस नवंबर तक आनलाइन या आफलाइन प्रविष्‍टि के साथ जमा करनी होगी। प्रथम आने वाले विजेता को नगर निगम पांच हजार रूपए तक का पुरस्‍कार देगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को निबंध भी लिखना होगा। निबंध 250 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए। निबंध का विषय स्वच्छता रखा गया है। इसी प्रकार से शार्ट फिल्म कोई भी भारतीय बना सकता है। उसका विषय भारत को स्वच्छ बनाने में मेरा योगदान रखा गया है। फिल्म दो मिनट से कम की नहीं और तीन मिनट से अधिक की नहीं होनी चाहिए। फिल्म को यू-ट्यूब पर अपलोड भी कर सकते हैं।

भारत सरकार और नगर निगम की वेबसाइट पर भी फिल्म को अपलोड किया जा सकता है। निबंध को भी नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है। नगर निगम की ओर से शहरवासियों को यह जानकारी दी जा रही है और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम कई तरह के अभियान जैसे वन ड्रीम बरेली क्लीन, स्वच्छाग्रही, सिटी एंबेसडर, बरेली की ब्यूटी हम सबकी ड्यूटी आदि चलाने जा रहा है।