बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर यह नेता होंगे भाजपा का चेहरा, देखें यह खबर…

बरेली,न्यूज टुडे नेटवर्क। विधान परिषद चुनावों की दस्तक के साथ साथ अब राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनैतिक दलों में चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चाओं के दौर भी शुरू हो गए हैं। भाजपा , सपा और कांग्रेस के अलावा अन्य उम्मीदवारों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने काफी
 | 
बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर यह नेता होंगे भाजपा का चेहरा, देखें यह खबर…

बरेली,न्‍यूज टुडे नेटवर्क। विधान परिषद चुनावों की दस्‍तक के साथ साथ अब राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्‍न राजनैतिक दलों में चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चाओं के दौर भी शुरू हो गए हैं। भाजपा , सपा और कांग्रेस के अलावा अन्‍य उम्‍मीदवारों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने काफी समय पहले से ही अपने विधान परिषद चुनावों के उम्‍मीदवारों के चेहरों को सामने आकर काम करने की नसीहत दे दी थी। फिलहाल भाजपा ने १३ उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।

इसमें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक से डा. हरि सिंह ढिल्लों प्रत्याशी घोषित किए गए है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उपरोक्त नामों को स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही जीत की रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हाल ही में बरेली-मुरादाबाद व शिक्षक क्षेत्र की बैठक की थी। जिसमें प्रत्येक पोलिंग बूथ जीतने का मंत्र दिया गया था