बरेली: पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, सेल्समैन की मौके पर मौत

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड (security guard) की बंदूक की गोली लगने से पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे सेल्समैन की मौत हो गई। सेल्समैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे (CCTV camera) की सहायता से मामले की जांच कर रही है। बरेली के भुता
 | 
बरेली: पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, सेल्समैन की मौके पर मौत

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड (security guard) की बंदूक की गोली लगने से पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे सेल्समैन की मौत हो गई। सेल्समैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे (CCTV camera) की सहायता से मामले की जांच कर रही है।
बरेली: पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, सेल्समैन की मौके पर मौत
बरेली के भुता के गांव कंजा चकरपुर निवासी चंद्रभान बीसलपुर रोड पर स्थित भारत पेट्रोलियम (Bharat petroleum) के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते थे। उसी पेट्रोल पंप फरीदपुर के कैरशादी गांव का रविंद्र यादव सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था। सोमवार की रात दोनों कर्मचारी अपनी ड्यूटी (duty) पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार उसी समय सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र यादव की बंदूक से अचानक गोली चल गई। जो सेल्समैन चंद्रभान के सिर पर जा लगी।

सिर में गोली लगने से चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। पेट्रोल पंप (petrol pump) के अन्य कर्मचारियाें ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग (camera recording) से जांच शुरू की गई है। इसमें गोली धोखे से चलने या हत्या किए जाने के मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद कार्रवाई होगी।
                     http://www.narayan98.co.in/
बरेली: पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, सेल्समैन की मौके पर मौत                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8