बरेली: केंद्र मंत्री ने फहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा, और कहा ये

कोरोना काल में जहां एक ओर लोग वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं वहीं बात अगर देशभक्ति की करें तो उसमें कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। देश के 74वे स्वतंत्रता दिवस पर इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने फहरा कर उसका उद्घाटन
 | 
बरेली: केंद्र मंत्री ने फहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा, और कहा ये

कोरोना काल में जहां एक ओर लोग वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं वहीं बात अगर देशभक्ति की करें तो उसमें कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। देश के 74वे स्वतंत्रता दिवस पर इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने फहरा कर उसका उद्घाटन किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया।
बरेली: केंद्र मंत्री ने फहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा, और कहा ये
इस कार्यक्रम में लोगों ने और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यही नहीं बल्कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश आंगड़ी खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस समारोह से जुड़े। इस मौके पर मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि यह बरेली शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। इज्जत नगर रेलवे स्टेशन वैसे भी अपने सेल्फी प्वाइंट के लिए जाना जाता है। जल्द ही बरेली को कटघर पर भी श्मशान भूमि के पास सबवे की सौगात मिलेगी।
बरेली: केंद्र मंत्री ने फहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा, और कहा ये
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईवीआरआई का ओवर ब्रिज भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। दक्षिण के लिए चलने वाली ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इसका अनुरोध खुद उन्होंने रेल राज्य मंत्री से किया है। इस मौके पर शहर विधायक उनके साथ मौजूद थे। उनका कहना था कि इस झंडे के लगने से इज्जत नगर रेलवे स्टेशन की इज्जत बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशन में जो सबसे अधिक स्टेशन विकसित हैं, जहां सेल्फी पॉइंट हैं। वहां स्टेशनों पर एक- एक तिरंगा लगाने के निर्देश दिए गए थे। इज्जतनगर डिवीजन में सबसे पहले तिरंगा इज्जतनगर स्टेशन पर लगाया गया है। 15 अगस्त को तिरंगा का उद्घाटन हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल राज्य मंत्री सुरेश आँगड़ी ध्वजारोहण पर इज़्ज़तनगर मंडल के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। आरपीएफ (RPF) के जवानों ने मार्च पास्ट किया और तिरंगा को सलामी दी। इस अवसर पर नगर विधायक डॉ. अरुण गंगवार, गुलशन गंगवार, भुजेन्द्र गंगवार, आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
                     http://www.narayan98.co.in/
बरेली: केंद्र मंत्री ने फहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा, और कहा ये                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8