बरेली की बेटी प्रियंका के पति बोले-its cool, बीवी 10 साल बड़ी है तो क्‍या हुआ

निक जोनस (Nick Jonas) और बरेली की बेटी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जोड़ी बॉलीवुड (Bollywood) के साथ हॉलीवुड (Hollywood) में भी काफी चर्चा में रहती है। दोनों के फोटो, सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। वैसे तो दोनों की इस-प्यारी से जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं, लेकिन उनके जहन
 | 
बरेली की बेटी प्रियंका के पति बोले-its cool, बीवी 10 साल बड़ी है तो क्‍या हुआ

निक जोनस (Nick Jonas) और बरेली की बेटी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जोड़ी बॉलीवुड (Bollywood) के साथ हॉलीवुड (Hollywood) में भी काफी चर्चा में रहती है। दोनों के फोटो, सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं।

बरेली की बेटी प्रियंका के पति बोले-its cool, बीवी 10 साल बड़ी है तो क्‍या हुआ

वैसे तो दोनों की इस-प्यारी से जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं, लेकिन उनके जहन में एक सवाल हमेशा रहता है कि निक जोनस ने अपने से 10 साल बड़ी प्रियंका चोपड़ा संग शादी की। इस बात के लिए दोनों कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल तक हुए हैं। हालांकि, आज के जमाने में यह मायने नहीं रखता है। लेकिन अब फैन्स के इस सवाल का जवाब निक जोनस ने दिया है।
दरअसल, निक जोनस 27 साल के हैं और प्रियंका चोपड़ा 37 की हैं। निक जोनस इस समय एक सिंगिंग रिएलिटी शो जज कर रहे हैं। इसी शो की दूसरी जज कैली क्लार्कसन ने निक जोनस से एक मजाकिया अंदाज में उनके और प्रियंका चोपड़ा के बीच एज डिफ्रेंस पर सवाल किया।

कैली ने निक से पूछा- मेरी उम्र 37 साल है, आपकी तो शायद 27 है ना? अब कैली ने निक से ये सवाल तो उनकी टांग खींचने के लिए पूछा, लेकिन उन्हें कहां पता था कि निक उन्हें हाजिरजवाब देने के लिए तैयार थे। कैली के सवाल पर एक्टर और सिंगर निक ने कहा कि मेरी पत्नी की उम्र 37 साल है और मुझे उस बात से कोई दिक्कत नहीं है। मैं इसे लेकर काफी कूल हूं। निक जोनस के इस तगड़े जवाब से फैन्स काफी इंप्रेस हुए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी इस मुद्दे पर बात कर चुकी हैं।