बनारस की बेटी बनेंगी राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट, देखें कौन हैं वह

सरकार महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दे रही है। धीरे-धीरे महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इसकी झलक कई बार हमें देखने को मिलती रहती है। अब फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह (Flight Lieutenant Shivangi Singh) राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट होंगी। बता दें कि शिवांगी सिंह
 | 
बनारस की बेटी बनेंगी राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट, देखें कौन हैं वह

सरकार महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दे रही है। धीरे-धीरे महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इसकी झलक कई बार हमें देखने को मिलती रहती है। अब फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह (Flight Lieutenant Shivangi Singh) राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट होंगी।
बनारस की बेटी बनेंगी राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट, देखें कौन हैं वह
बता दें कि शिवांगी सिंह बनारस की रहने वाली हैं। वह अंबाला में राफेल कनवर्सन ट्रेनिंग (Rafale conversion training) ले रही हैं। अंबाला आने से पहले वह राजस्थान में पाकिस्तानी से लगे एयरलाइंस पर तैनात थी। वहां उन्होंने पाकिस्तानी वायु सेना के फाइटर जेट को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ भी काम किया है। अब जल्द ही शिवांगी को गोल्डन ऐरो स्क्वाड्रन (Golden Arrow Squadron) में शामिल किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक शिवांगी मिग-21 बाइसन उड़ा रही थीं। 2017 में कमीशन पाने वाली शिवांगी महिला फाइटर पायलट के दूसरे बैच से हैं। वायुसेना के अधिकारी ने कहा, यह सुखद है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी वायुसेना के सबसे पुराने लड़ाकू विमान मिग-21 के बाद सबसे उन्नत राफेल लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।
                    http://www.narayan98.co.in/
बनारस की बेटी बनेंगी राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट, देखें कौन हैं वह                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8