बड़ी खोज: वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में खोजा नया अंग, कैंसर के इलाज में मिलेगी मदद

वैज्ञानिकों ने मानव शरीर (human body) में एक ऐतिहासिक खोज की है। वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में गले (thyroid) के ऊपरी हिस्से में लार ग्रंथियों का एक सेट खोजा है। वैज्ञानिकों की मानें तो पिछली तीन सदियों में मानव शरीर संरचना से जुड़ा यह सबसे बड़ा और अहम अनुसंधान है। इससे जीवन और चिकित्सा विज्ञान
 | 
बड़ी खोज: वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में खोजा नया अंग, कैंसर के इलाज में मिलेगी मदद

वैज्ञानिकों ने मानव शरीर (human body) में एक ऐतिहासिक खोज की है। वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में गले (thyroid) के ऊपरी हिस्से में लार ग्रंथियों का एक सेट खोजा है। वैज्ञानिकों की मानें तो पिछली तीन सदियों में मानव शरीर संरचना से जुड़ा यह सबसे बड़ा और अहम अनुसंधान है। इससे जीवन और चिकित्सा विज्ञान को और बेहतर किए जाने में काफी मदद मिलेगी।
बड़ी खोज: वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में खोजा नया अंग, कैंसर के इलाज में मिलेगी मदद
खोज में मिला ग्रंथियों का यह नया सेट नाक के पीछे और गले के कुछ ऊपर के हिस्से में मिला है। यह आम गरीब डेढ़ इंच का है। एम्सटरडम के नीदरलैंड्स कैंसर इंस्टिट्यूट (Netherland Cancer Institute) के रिसर्चरों ने कहा कि इस खोज से रेडियोथेरेपी (radiotherapy) की वो तकनीकें विकसित करने और समझने में मदद मिलेगी, जिनसे कैंसर के मरीज़ों को लार और निगलने में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।

रेडियोथेरेपी एंड ओंकोलॉजी नाम पत्र में प्रकाशित एक शोध में शोधकर्ताओं ने लिखा कि मानव शरीर में ये माइक्रोस्कोपिक सलाइवरी ग्लैंड लोकेशन चिकित्सा विज्ञान (microscopic salivary gland location medical science) के लिहाज़ से काफी अहम है, जिसे अब तक जाना ही नहीं गया था। रिसर्चरों ने इन ग्लैंड्स का नाम ‘ट्यूबेरियल ग्लैंड्स’ प्रस्तावित किया है। क्योंकि ये ग्लैंड्स टोरस ट्यूबेरियस नाम के कार्टिलेज (cartilage) के एक हिस्से पर स्थित है।

बता दें कि रिसर्चर प्रोस्टेट कैंसर (prostate cancer) को लेकर एक स्टडी कर रहे थे और इसी दौरान संयोग से उन्हें इन ग्लैंड्स के बारे में पता चला। संकेत मिलने पर इस दिशा में और रिसर्च की गई। रिसर्चरों ने कहा कि मानव शरीर में सलाइवरी ग्लैंड्स के तीन बड़े सेट हैं, लेकिन जहां नई ग्लैंड्स मिली हैं, वहां नहीं। रिसर्चरों ने खुद माना कि इन ग्लैंड्स के बारे में पता चलना उनके लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं था।
                    http://www.narayan98.co.in/
बड़ी खोज: वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में खोजा नया अंग, कैंसर के इलाज में मिलेगी मदद                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8