फेसबुक की इस डील से मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, जानिए क्या है डील

रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industry) के मालिक मुकेश अंबानी ने फेसबुक (Facebook) के साथ टेक क्षेत्र (tech sector) की एक बहुत बड़ी डील की है। जिसके बाद उनकी दौलत में बढ़ोतरी हुई है और अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) के संस्थापक जैक मा को भी पीछे छोड़
 | 
फेसबुक की इस डील से मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, जानिए क्या है डील

रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industry) के मालिक मुकेश अंबानी ने फेसबुक (Facebook) के साथ टेक क्षेत्र (tech sector) की एक बहुत बड़ी डील की है। जिसके बाद उनकी दौलत में बढ़ोतरी हुई है और अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) के संस्थापक जैक मा को भी पीछे छोड़ दिया है।
फेसबुक की इस डील से मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, जानिए क्या है डीलवहीं अगर दुनियाभर के अमीरों की सूची की बात करें तो उसमें अंबानी 17वें और जैक मा 19वें स्थान पर हैं। जबकि अमेजॉन (Amazon) के संस्थापक जैफ बेजॉस 14,300 करोड डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 49.2 अरब डॉलर हो गई है। जबकि जैक मा 46 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

जानिए क्या है डील
फेसबुक ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms Limited) में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये निवेश किया है। जिसके बाद इस डील से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 10 फीसदी तेजी आई है।

यहाँ भी पढ़े –

KANPUR: बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने की आदत को रोकेगी यह घड़ी