प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी में महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक पा रही भाजपा सरकार, मिशन शक्ति फेल अभियान

न्यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल ढोंग और झूठ की राजनीति करती है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार का मिशन शक्ति अभियान पूरी से विफल रहा है। कहा कि एक ओर प्रदेश में महिलओं पर हो
 | 
प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी में महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक पा रही भाजपा सरकार,  मिशन शक्ति फेल अभियान

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल ढोंग और झूठ की राजनीति करती है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार का मिशन शक्‍ति अभियान पूरी से विफल रहा है। कहा कि एक ओर प्रदेश में महिलओं पर हो रहे अत्‍याचार में बढ़ोत्‍तरी हो रही है और सरकार कार्रवाई करने के बजाय अभियान चला रही है।

प्रिंयंका ने कहा कि केवल अभियान चलाने से कुछ नहीं होता। सरकार को महिलाओं पर हो रहे अत्‍याचारों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ किया गया मिशन शक्ति अभियान विफल साबित हुआ है।

प्रियंका गांधी ने बुधवार ट्वीट किया कि जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन विफल हो ही जाएंगे। उप्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति विफल रहा। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया एक युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद मामला दर्ज हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।