पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ अब किच्छा से लड़ेंगे चुनाव, ऐलान से सरगर्मियां शुरू

रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ अब किच्छा विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने किच्छा में कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मंशा जाहिर कर दी है। साथ ही अपना जन्मदिन किच्छा में मनाने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि किच्छा पहले उनकी विधान सभा का हिस्सा रहा है। क्षेत्र में उनकी पहचान है। उनका
 | 
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ अब किच्छा से लड़ेंगे चुनाव,  ऐलान से सरगर्मियां शुरू

रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ अब किच्छा विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने किच्छा में कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मंशा जाहिर कर दी है। साथ ही अपना जन्मदिन किच्छा में मनाने का ऐलान कर दिया है।

गौरतलब है कि किच्छा पहले उनकी विधान सभा का हिस्सा रहा है। क्षेत्र में उनकी पहचान है। उनका पैत्रक गांव मलसा भी इसी विधान सभा का हिस्सा है। वे यहां के राजनीतिक समीकरण से भली भांति परिचित हैं।

यहां बता दें कि परिसीमन के बाद जब किच्छा विधान सभा का गठन हुआ तो कांग्रेस ने सरवरयार खां को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे भाजपा के राजेश शुक्ला से चुनाव हार गए। दूसरी बार खुद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह भी हार गए।

अब इस सीट पर बेहड़ अपनी सियासी जमीन तलाश कर रहे हैं। उन्होंने किच्छा में अपना जन्मदिन मनाने का ऐलान कर दिया। बेहड़ के इस ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं।