पूर्व प्रधान ने छह फायर करके ट्रैक्टर रैली को रवाना किया,गिरफ़्तार

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बिजनौर जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक पूर्व प्रधान का हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली परेड का यहां आयोजन किया जाना था। इस ट्रैक्टर रैली को रवाना करने के लिए पूर्व प्रधान ने पिस्टल से कई फायर
 | 
पूर्व प्रधान ने छह फायर करके ट्रैक्टर रैली को रवाना किया,गिरफ़्तार

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बिजनौर जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक पूर्व प्रधान का हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली परेड  का यहां आयोजन किया जाना था। इस ट्रैक्टर रैली को रवाना करने के लिए पूर्व प्रधान ने पिस्‍टल से कई फायर किए। पूर्व प्रधान ने हवाई फायरिंग करके ट्रैक्टर रैली को रवाना किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस को इसकी सूचना लगते ही पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। बिजनौर में मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में नगीना थाना क्षेत्र में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। समाजवादी पार्टी की ओर से यह आयोजन किया गया था। ट्रैक्टर रैली को रवाना करने के लिए गांव जीतपुर के पूर्व प्रधान रईस अंसारी ने लाइसेंसी पिस्टल से छह फायर किए।

किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जब पुलिस को मिला तो पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई। कुछ देर बाद ही पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से लोग गाजीपुर बॉर्डर पर आयोजित किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान रईस अहमद के अलावा तीन और लोगों पर भी कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन की धाराओं में केस  दर्ज किया है।