पीलीभीत: धान खरीद में डीएम के आदेश बेअसर सेंटर से लेखपाल नदारद

न्यूज टुडे नेटवर्क। जिलाधिकारी ने किसानो को लेकर धान खरीद मे लापरवाही वरतने मे कई सेंटर इंचार्ज पर कार्रवाई की लेकिन इस कार्रवाही का असर धान खरीद सेंटरो पर नही दिखाई दे रहा है । सेंटर इंचार्ज और लेखपाल की मिलीभगत के चलते किसानो का धान क्रय केंद्र पर समय से नही तौला जा रहा
 | 
पीलीभीत: धान खरीद में डीएम के आदेश बेअसर सेंटर से लेखपाल नदारद

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। जिलाधिकारी ने किसानो को लेकर धान खरीद मे लापरवाही वरतने मे कई सेंटर इंचार्ज पर कार्रवाई की लेकिन इस कार्रवाही का असर धान खरीद सेंटरो पर नही दिखाई दे रहा है । सेंटर इंचार्ज और लेखपाल की मिलीभगत के चलते किसानो का धान क्रय केंद्र पर समय से नही तौला जा रहा है ।

यूपी के पीलीभीत जिले के गांव बिलंदपुर अशोक में लगे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर बिना इंचार्ज और लेखपाल के ही खरीद की जा रही है। पंद्रह-पंद्रह दिनों से क्रय केंद्र पर धान की ढेरियां लगाकर किसान तौल का इंतजार कर रहे फिर भी उन्हें निराशा हाथ लग रही है। वास्तविक किसानों को धान खरीद न करने की बात कहते हुए वापस कर दिया जाता है। इससे किसान धान औने पौने दामों में बिक्री करने को मजबूर हैं।

जबिक डीएम पुलकित खरे ने धान खरीद में लापरवाही ना बरतने के निर्देष दिए हुए है। हाल ही में मंडी समिति पीलीभीत में धान खरीद में अनियमितता पाए जाने पर डीएम ने अफसरों व कर्मचारियों की कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बावजूद भी कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।

किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए क्रय केंद्रों का हाल काफी खराब है। इंचार्जों के क्रय केंद्रों पर न रहने के बाद भी खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रों पर वास्तविक किसान पिछले कई दिनों से अपनी अपनी बारी आने  का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें समर्थन मूल्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के घुघचिहाई में लगे खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों का तो काफी बुराहाल है। क्रय केंद्र इंचार्ज और लेखपाल की बिना मौजूदगी में धान की खरीद की जा रही है। बिलंदपुर अशोक क्रय केंद्र पर धान के बड़े बड़े ढेर लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह ढेर काफी समय से लगे हैं जिनकी अभी तक तौल नहीं की गई है। कई किसान धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया। परेशान किसान धान औने पौने दामों में राइसमिलरों को बिक्री करने को मजबूर हैं।

क्रय केंद्र पर इंचार्ज और लेखपाल की बिना मौजूदगी के तौल की जा रही थी। बताया गया कि सेंटर इंचार्ज कई दिनों से यहां नहीं पहुंचे हैं। कभी कभार ही आते हैं। प्रतिनिधि नियुक्त कर रखा है। वह ही क्रय केंद्र की देखभाल करता है। अव्यवस्थाओं के बीच संचालित किए जा रहे क्रय केंद्र का किसानों को ठीक से लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 14 दिन से क्रय केंद्र पर धान पड़ा है। बिक्री न होने से ब्याज पर रूपये लेकर गेहूं की बुवाई की है। एक माह के करीब धान की कटाई कराई थी। रोज रखवाली करनी पड़ रही है।

किसान अजयपाल कुशवाहा ने बताया कि क्रय केंद्र पर आस पड़ोस के किसानों का धान औने पौने दामों में खरीदकर चढ़ाया जा रहा है। वास्तविक किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं।

किसान हरिओम यादव ने बताया कि किराये की ट्राली से धान लेकर क्रय केंद्र पर गया था। कई दिन खड़ी रहने के बाद धान खरीदने से इन्कार कर दिया गया। धान घर लेकर आ गया हूं। पड़ोस के लोगों के धान भी नहीं तौले गए।

गांव से धान लेकर पहुंचे गुरमीत सिंह ने बताया कि दो ट्रालियो मे से एक ट्राली धान की तौल हो गई है। एक भरी हुई ट्राली क्रय केंद्र पर खड़ी है। धान बिक्री का अभी भुगतान नहीं मिला है। ट्राली में भरा धान खरीदने का आश्वासन दिया गया है।

इस बारे में पूरनपुर के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि वीर सिंह सेंटर इंचार्ज बीसलपुर में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हैं। इसके अलावा उनकी कई अन्य क्रय केंद्रों पर भी ड्यूटी लगी है। इसके चलते वह नहीं पहुंच पा रहे हैं। ठेकेदार को मौजूद रहना चाहिए। आस पड़ोस के किसानों का धान अगर कम दाम में खरीदा जा रहा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।