पीलीभीतः टॉफी दिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज

न्यूज टुडे नेटवर्क।यूपी में किशोरियों से दुष्कर्म का मामला दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन योगी सरकार घटना को रोकने में नाकाम नजर आ रही है। ताजा मामला पीलीभीत का जहां 30 वर्षीय युवक ने 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी को टॉफी दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद
 | 
पीलीभीतः टॉफी दिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज

न्यूज टुडे नेटवर्क।यूपी में किशोरियों से दुष्कर्म का मामला दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन योगी सरकार घटना को रोकने में नाकाम नजर आ रही है। ताजा मामला पीलीभीत का जहां 30 वर्षीय युवक ने 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी को टॉफी दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी किशोरी को घर छोड़ गया तो किशोरी ने इशारों से परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर निवासी नरेश का उसके यहां आना जाना था। 27 नवंबर को नरेश उसके घर  आया और उसकी 13 साल की पुत्री को टॉफी दिलाने के बहाने घर से ले गया। उसकी पुत्री मंदबुद्धि है।  लगभग 2 घंटे बाद घर पर छोड़ कर चला गया।

युवक के जाने के बाद किशोरी ने मां को इशारो में दुष्कर्म की घटना को बताया। पीड़िता की मां घटना के दो दिन तक बदनामी के डर से थाने शिकायत करने नहीं आई लेकिन लोगों के समझाने पर वह दो दिन पहले थाने पहुंची। महिला ने थाना सुनगढ़ी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुनगढ़ी पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी फरार है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।