पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, जानें नई शिक्षा नीति पर क्या बोले पीएम

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) पर चर्चा की है। इसके लिए एक सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में ढेर सारी किताबों के अनिवार्यता पर जोर कम किया गया है। साथ ही बदलते समय ने नए ग्लोबल सिस्टम (Global system)
 | 
पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, जानें नई शिक्षा नीति पर क्या बोले पीएम

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) पर चर्चा की है। इसके लिए एक सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में ढेर सारी किताबों के अनिवार्यता पर जोर कम किया गया है। साथ ही बदलते समय ने नए ग्लोबल सिस्टम (Global system) की ओर जाने की जरूरत पर बल दिया है।
पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, जानें नई शिक्षा नीति पर क्या बोले पीएमग्लोबल स्टैंडर्ड (Global standard) के मुताबिक शिक्षा व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। ऐसे में स्कूलों में 10+2 को खत्म कर 5+3+3+4 सिस्टम लाया गया है। यह इसी दिशा में उठाया गया कदम है। हमें विद्यार्थी को ग्लोबल सिटीजन (Global citizen) बनाना है, लेकिन उन्हें अपनी जड़ों से भी जोड़े रखना है। पिछले तीन-चार सालों से हो रहे विचार-विमर्श और लाखों सुझावों पर मंथन के बाद नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है।

सम्मेलन में पीएम मोदी की जरूरी बातें-
• पीएम ने संबोधन के दौरान कहा, ‘जब गांवों में जाएंगे, किसान को, श्रमिकों को, मजदूरों को काम करते देखेंगे, तभी तो उनके बारे में जान पाएंगे, उन्हें समझ पाएंगे, उनके श्रम का सम्मान करना सीख पाएंगे। इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छात्र शिक्षा और डिग्निटी ऑफ लेबर (dignity of labour) पर बहुत काम किया गया है।’
• राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 21वीं सदी के नए भारत की नींव रखेगी। समाज में भेड़चाल को प्रोत्साहन मिल रहा था। कभी डॉक्टर-इंजीनियर-वकील बनाने की होड़ लगी हुई थी। अब युवा क्रिएटिव विचारों (creativity thinking) को आगे बढ़ा सकेगा, अब सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि वर्किंग कल्चर (working culture) को डेवलप किया गया है।
• दुनिया में आज एक नई व्यवस्था खड़ी हो रही है, ऐसे में उसके हिसाब से एजुकेशन सिस्टम में बदलाव जरूरी है। अब युवाओं को जिंदगी भर किसी एक प्रोफेशन में टिके रहने की जरूरत नहीं है। मल्टीपल एंट्री एग्जिट सिस्टम (multiple entry exit system) से स्टूडेंट बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकता है। वह अपने कोर्स से ब्रेक लेकर दूसरा कोर्स ज्वॉइन कर सकता है।
                     http://www.narayan98.co.in/
पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, जानें नई शिक्षा नीति पर क्या बोले पीएम                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8