पत्‍नी के शव को घर में दफनाने पर अड़ा पति

मेरठ: मेरठ (Meerut) जिले के एक क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद अजीबो-गरीब हंगामा चला। पति ने घर में ही पत्नी की कब्र (Grave) खोद दी और उसे वहीं दफनाने पर अड़ गया। मोहल्ले के लोग लाश को कब्रिस्तान (graveyard) में दफनाने की बात कहने लगे। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर विरोध
 | 
पत्‍नी के शव को घर में दफनाने पर अड़ा पति

मेरठ: मेरठ (Meerut) जिले  के एक क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद अजीबो-गरीब हंगामा चला। पति ने घर में ही पत्नी की कब्र  (Grave) खोद दी और उसे वहीं दफनाने पर अड़ गया। मोहल्ले के लोग लाश को कब्रिस्तान (graveyard) में दफनाने की बात कहने लगे। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर विरोध और हंगामा हुआ। करीब छह घंटे तक लाश रखी रही। पुलिस ने मामला आपसी बताकर पल्ला झाड़ लिया है।
पत्‍नी के शव को घर में दफनाने पर अड़ा पति
मृतक महिला का पति मैराजुद्दीन सूफी समाज का अनुयायी है। मैराजुद्दीन की पत्नी की बीमारी के चलते रविवार दोपहर मौत हो गई। मौत के बाद मैराजुद्दीन ने कुछ मजदूर बुलवाए और घर में पत्नी की कब्र खुदवानी शुरू कर दी। शव को लगभग कब्र में दफनाने की तैयारी थी। इसी दौरान पड़ोसियों को सूचना मिल गई। तो उन्होंने घर में कब्र बनवाने से मना कर दिया। इस पर मैराजुद्दीन ने कहा कि वह सूफी समाज से है और पत्नी की दरगाह बनाना चाहता है।

मामना गरम होते ही महिला का पति लिसाड़ी गेट थाने (Lisadi Gate Police Station) चला गया और मोहल्ले के लोगों के विरोध पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आपसी मामला बताकर खुद सुलह करने की सलाह दी। जिसके बाद जब दोनों पक्षों के बीच मामला बढ़ता चला गया तो मोहल्ले के लोगों ने चंदा (donation) इकट्ठा किया और कहा कि वह इस पैसे से कब्रिस्तान ले जाकर शव को दफनाएंगे। करीब छह घंटे बाद रात 11 बजे इस बात पर सहमति बन पाई और शव को कब्रिस्‍तान में दफनाया गया।