नानकमत्ता: राम भक्त संग्रह टोली का श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण अभियान जारी

राजीव कुमार सक्सेना नानकमत्ता। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत राम भक्त संध्या टोली द्वारा चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जा रही है। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल कार्यवाह निखिल मित्तल ने बताया कि क्षेत्र में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण
 | 
नानकमत्ता: राम भक्त संग्रह टोली का श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण अभियान जारी

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत राम भक्त संध्या टोली द्वारा चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जा रही है।

गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल कार्यवाह निखिल मित्तल ने बताया कि क्षेत्र में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया है। राम भक्त संग्रह टोली द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों में जन जागरूकता अभियान के साथ ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु सहयोग निधि संग्रह अभियान भी चलाया जा रहा है। जो 5 फरवरी तक जारी रहेगा। संग्रह धनराशि को श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करा दिया जाएगा। राम भक्त संग्रह टोली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड व्यवस्था प्रमुख मनोज गर्ग, मंडल कार्यवाह निखिल मित्तल, धर्म सिंह बिष्ट, कैलाश जोशी, गौरीदत्त जुकरिया, विशाल गोयल, सुमित अग्रवाल, शामिल हैं।