नानकमत्ता में इस तरह मना खिचड़ी महोत्सव

राजीव कुमार सक्सेना। नानकमत्ता पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के द्वारा मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व के अवसर पर सुंदरकांड एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। गुरुवार को पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के तत्वाधान में मकर संक्रांति तथा उत्तरायणी पर्व पर सुंदरकांड का आयोजन कर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश
 | 
नानकमत्ता में इस तरह मना खिचड़ी महोत्सव

राजीव कुमार सक्सेना।

नानकमत्ता पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के द्वारा मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व के अवसर पर सुंदरकांड एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

गुरुवार को पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के तत्वाधान में मकर संक्रांति तथा उत्तरायणी पर्व पर सुंदरकांड का आयोजन कर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद जोशी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष होने वाले उत्तरायणी महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। तथा सर्वसम्मति से समिति की बैठक में इस वर्ष बिना भीड़ किए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कराया गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत नानकमत्ता के चेयरमैन प्रेम सिंह टूरना, समिति के अध्यक्ष सुदेश चंद्र जोशी, सभासद धर्म सिंह बिष्ट, हीराचंद , सुरेश चंद , पंडित चिंतामणि जोशी , जसोद मेहता , जगदीश जोशी , हरिश्चंद्र सती , खिलानन्द अटवाल , ओम नारायण , कैलाश जोशी , अजय बाजपेई , प्रकाश बिष्ट , दीपचंद आर्य , जगदीश अटवाल , किशोर डांगी , अजय मेहर आदि लोग मौजूद थे।