नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया

राजीव कुमार सक्सेना नानकमत्ता। गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से देहरादून पुलिस मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किए गए थानाध्यक्ष को यहां पहुंचने पर आरएसएस की राम भक्त टोली द्वारा भी सम्मानित किया गया। देहरादून पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस 2021
 | 
नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता। गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से देहरादून पुलिस मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किए गए थानाध्यक्ष को यहां पहुंचने पर आरएसएस की राम भक्त टोली द्वारा भी सम्मानित किया गया।

देहरादून पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर सेवा के आधार पर विशिष्ट कार्य के लिए नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया था । सम्मान प्राप्त करने के उपरांत बुधवार को थाने पहुंचे थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को आरएसएस की राम भक्त टोली के द्वारा राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मानित से नवाजे जाने पर उन्हें शॉल तथा श्री राम दरबार की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खंड कार्यवाह पवन बिंद, खंड व्यवस्था प्रमुख मनोज गर्ग, मंडल कार्यवाह निखिल मित्तल, जगजीत सिंह, विशाल गोयल, हरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।