नानकमत्ता: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट

राजीव कुमार सक्सेना नानकमत्ता। एक बार फिर गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट कार्य के लिए थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को सेवा सम्मान चिह्न से नवाजा जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर सेवा के आधार पर विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा
 | 
नानकमत्ता: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता। एक बार फिर गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट कार्य के लिए थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को सेवा सम्मान चिह्न से नवाजा जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर सेवा के आधार पर विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान करने की घोषणा की गई है। गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाने वाले प्रदेश के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजे जाने वाले वर्तमान थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट का नाम भी शामिल है। बता दें कि इससे पूर्व भी उत्तराखंड के उत्कृष्ट कार्य के लिए एकमात्र अधिकारी के रूप में चुने गए थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट को देश के केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मान प्राप्त किया जा चुका है।