नानकमत्ता: एक साल बाद धरा गया दुष्कर्म का आरोपी

नानकमत्ता। बालक के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना के एक वर्ष बाद दबोच लिया। पुलिस आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश करेगी। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी एक पिता ने
 | 
नानकमत्ता: एक साल बाद धरा गया दुष्कर्म का आरोपी

नानकमत्ता। बालक के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना के एक वर्ष बाद दबोच लिया। पुलिस आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश करेगी।

थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी एक पिता ने अपने बालक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध 20 फरवरी 2020 को मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी आरोपी अपने घर पर कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी सुलेमान पुत्र मोहम्मद अली निवासी जंगल जोगी ठेर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाने में धारा 377 आईपीसी व 5/6 पोस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है।