नमस्ते ट्रंप: आज जा रहे आगरा तो ये खबर आपके लिए है, सीमाएं आज सील

आगरा। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजनगरी पहुंच रहे हैं। उनकी यात्रा को देखते हुए आगरा में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऐसे में अगर आपको आगरा जाना है तो जरा ध्यान से जाएं। क्योंकि जनपद की सीमाएं सुबह दस बजे से सील कर दी जाएंगी। उसके बाद भारी वाहन जिले में प्रवेश
 | 
नमस्ते ट्रंप: आज जा रहे आगरा तो ये खबर आपके लिए है, सीमाएं आज सील

आगरा। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजनगरी पहुंच रहे हैं। उनकी यात्रा को देखते हुए आगरा में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऐसे में अगर आपको आगरा जाना है तो जरा ध्यान से जाएं। क्योंकि जनपद की सीमाएं सुबह दस बजे से सील कर दी जाएंगी। उसके बाद भारी वाहन जिले में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं यातायात के दबाव को कम करने के लिए करीब 12 स्थानों पर वाहनों को रोक दिया जाएगा।
नमस्ते ट्रंप: आज जा रहे आगरा तो ये खबर आपके लिए है, सीमाएं आज सील
आगरा की सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा है। सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक इन सीमाओं से भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि एनएच टू, यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इस दौरान छोटे वाहनों को नहीं रोका जाएगा और यातायात चालू रहेगा। भारी वाहनों को रुकवाने के निर्देश शासन ने अगल-बगल के जनपदों के अधिकारियों को जारी कर दिए हैं।