दो हजार से ज्यादा उत्तराखंड प्रवासी मजदूर लौटे अपने घरों को

रिपोर्टर-अर्जून कुमार लॉक डाउन में फंसे दूसरे राज्यो में प्रवासी मजूदरों को उनके प्रदेशों में भेजने के निर्देश के बाद उत्तराखंड प्रवासियों को भी वापस लाने के लिये सरकार लगातार कार्य कर रही है। ऊधम सिंह नगर जिले अपने निजी वाहन ओर ट्रेन मार्ग द्वारा अब तक दो हजार से अधिक प्रवासी वापस आये है।
 | 
दो हजार से ज्यादा उत्तराखंड प्रवासी मजदूर लौटे अपने घरों को

रिपोर्टर-अर्जून कुमार

लॉक डाउन में फंसे दूसरे राज्यो में प्रवासी मजूदरों को उनके प्रदेशों में भेजने के निर्देश के बाद उत्तराखंड प्रवासियों को भी वापस लाने के लिये सरकार लगातार कार्य कर रही है। ऊधम सिंह नगर जिले अपने निजी वाहन ओर ट्रेन मार्ग द्वारा अब तक दो हजार से अधिक प्रवासी वापस आये है। अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों का स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

दो हजार से ज्यादा उत्तराखंड प्रवासी मजदूर लौटे अपने घरों को
प्रदेश के कई जिले के कई लोग दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं। ये लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर घर वापसी कर रहे हैं। संबंधित प्रदेश की सरकार से उत्तराखंड सरकार आपस मे संपर्क कर इनको यहां तक लाने की व्यवस्था कर रही है। रुद्रपुर बॉर्डर से अपने वाहनों से ओर ट्रेन मार्ग से आने वाले जिले के निवासियों की बसों को सीधे राधा स्वामी सत्संग व्यास ले जाया जा रहा है। यहां से स्केंनिंग के बाद संबंधित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। वहां भी जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

दो हजार से ज्यादा उत्तराखंड प्रवासी मजदूर लौटे अपने घरों को

नोडल अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकार द्वारा जिले में अब तक एक हजार से अधिक प्रवासियों को वापस लाया गया है इसके वाला एक हजार से अधिक लोग अपने वाहन से वापस आये है सभी को स्वास्थ परीक्षण के बाद क्वारंटाइन किया गया है। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन करते हुए उनके घर भेजने की कार्यवाही की गई है।