देहरादून-ग्राफ़िक एरा देश के टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल,देखिये कैसे बनाया यह रिकॉर्ड

प्लेसमेंट और नई खोजों में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद ग्राफिक एरा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। केंद्र सरकार की देश की 100 टॉप यूनिवर्सिटी की सूची में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने जगह बना ली है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के 100 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में इस यूनिवर्सिटी को
 | 
देहरादून-ग्राफ़िक एरा देश के टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल,देखिये कैसे बनाया यह रिकॉर्ड

प्लेसमेंट और नई खोजों में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद ग्राफिक एरा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। केंद्र सरकार की देश की 100 टॉप यूनिवर्सिटी की सूची में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने जगह बना ली है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में  देश के 100 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में इस यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया है। दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश की टॉप यूनिवर्सिटी की  सूची जारी की।
 
ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की शिक्षा के उच्च स्तर, दुनिया की नई टेक्नोलॉजी से सुसज्जित प्रयोगशालाओं, प्लेसमेंट में शानदार कीर्तिमान, नई खोजों और विश्व स्तरीय फैकल्टी के चलते यह विश्वविद्यालय लगातार सफलता की नई पेंग बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार की एन. आई. आर. एफ. रैंकिंग के रूप में जारी वर्ष 2020 की टॉप यूनिवर्सिटी की आज जारी की गई है। देश में करीब 965 विश्वविद्यालय हैं, टॉप 100 की सूची में ग्राफिक एरा  ने 97 स्थान पाया है। देश के टॉप विश्वविद्यालयों की इस सूची में शामिल होने वाला यह उत्तराखंड राज्य का एकमात्र विश्वविद्यालय है। उत्तराखंड में कुल मिलाकर सरकारी और प्राइवेट 30 विश्वविद्यालय हैं।
देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों और संस्थानों की सूची जारी होते ही ग्राफिक एरा में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर कमल घनशाला ने कहा कि वे इसे तकनीकी व उच्च शिक्षा के लिए समर्पित और विश्व की सबसे नई टेक्नोलॉजी से प्रयोगशालाओं को जोड़ने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना के रूप में देखते हैं।