देश विदेश में भजन गायकी का डंका बजा चुके नरेन्द्र चंचल खामोश, फिल्म जगत में भी शोक

न्यूज टुडे नेटवर्क। दशकों तक माता रानी के भजनों पर देश भर के श्रोताओं को झुमाने वाला भजन गायक शुक्रवार को खामोश हो गए। अब उनकी आवाज भजन गायकी के रूप में केवल एक यसाद बनकर रह गई है। देश के मशहूर भजन गायक नरेन्द्र चंचल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के
 | 
देश विदेश में भजन गायकी का डंका बजा चुके नरेन्द्र चंचल खामोश, फिल्म जगत में भी शोक

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। दशकों तक माता रानी के भजनों पर देश भर के श्रोताओं को झुमाने वाला भजन गायक शुक्रवार को खामोश हो गए। अब उनकी आवाज भजन गायकी के रूप में केवल एक यसाद बनकर रह गई है। देश के मशहूर भजन गायक नरेन्‍द्र चंचल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्‍होंने दिल्‍ली के अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। चंचल काफी समय से गंभीर बीमारी से पीडि़त थे। अस्‍पताल प्रशासन ने बताया कि चंचल का पिछले काफी समय से दिल्‍ली में इलाज चल रहा था। शुक्रवार करीब साढ़े बारह बजे उनका निधन हो गया। नरेन्‍द्र चंचल देश भर में धार्मिक भजनों की गायकी के मशहूर थे।

नरेन्‍द्र चंचल ने अपनी गायकी के दौर में चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है जैसे तमाम मशहूर भजन गाए हैं। दर्जनों  फिल्‍मों में उनके गाए भजनों को मशहूर कलाकारों पर फिल्‍माया गया था। डाक्‍टरों के अनुसार गायक नरेंद्र चंचल  27 नवंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके ब्रेन में क्लोटिंग थी। शुक्रवार दोपहर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर पंजाबी दलेर मेहंदी के साथ-साथ मुंबई फिल्म इंडस्ड्री से जुड़े कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

चंचल के निधन पर फिल्‍म जगत के साथ साथ देश भर में मौजूद उनके प्रशंसकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कई दशकों तक अपने माता के भजनों के जरिये लाखों लोगों को भक्तिमय दुनिया में ले जाने वाले नरेंद्र चंचल अपने पीछे दो बेटे औऱ एक बेटी छोड़ गए हैं। अमृतसर (पंजाब) में 16 अक्टूबर, 1940 को जन्में नरेंद्र चंचल ने दिल्ली में आकर यहां बसे और यहीं के होकर रह गए, लेकिन उन्होंने देश के साथ विदेशों में अपने भजनों के जरिये नाम कमाया।