दुधवा की किशनपुर सेंचुरी में बाघ बाघिन के बीच हुए आपसी संघर्ष में शावक की मौत

किशनपुर रेंज में शावक के शव के पास बैठी है बाघिन न्यूज टुडे नेटवर्क। दुधवा की किशनपुर रेंज में बाघ बाघिन के बीच हुए आपसी संघर्ष में एक शावक की मौत हो गई। गश्त पर गए कर्मचारियों को शावक का शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही दुधवा
 | 
दुधवा की किशनपुर सेंचुरी में बाघ बाघिन के बीच हुए आपसी संघर्ष में शावक की मौत

किशनपुर रेंज में शावक के शव के पास बैठी है बाघिन

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। दुधवा की किशनपुर रेंज में बाघ बाघिन के बीच हुए आपसी संघर्ष में एक शावक की मौत हो गई। गश्त पर गए कर्मचारियों को शावक का शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही दुधवा के एफडी संजय पाठक व डीडी मनोज कुमार सोनकर को दी। सूचना मिलते ही अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर जा पहुंचे। शावक के शव के पास बाघिन के होने के चलते पार्क अधिकारियों ने दूर से ही हाथियों से मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। दुधवा जंगल में विचरण करने वाले बाहुबली जानवरों में आपसी द्वंद चलता आया है। कभी गैंडों गैंडों के बीच हुए आपसी संघर्ष में तो कभी बाघों के बीच हुए संघर्ष में किसी एक बाहुबली को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता रहा है। इसी क्रम में दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर रेंज में बाघ बाघिन के बीच हुए आपसी संघर्ष में एक शावक की मौत हो गई। सुबह गश्त पर गए कर्मचारियों को शावक का शव दिखाई दिया जिसके पास बाघिन मौजूद थी। कर्मचारियों ने मामले की सूचना पार्क के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर, किशनपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी व पशु चिकित्सक डॉक्टर दयाशंकर मौके पर जा पहुंचे। शावक के शव के पास बाघिन की मौजूदगी होने के चलते अधिकारियों ने दूर से ही मुआयना किया। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान शावक के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक बाघ शावक का शव ले जाने का प्रयास कर रहा था। बाघिन शावक  के शव को लेकर वन क्षेत्र में मौजूद है। पार्क अधिकारियों ने बिना व्यवधान पहुंचाएं हाथियों के माध्यम से मौके की निगरानी शुरू कर दी है। दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर ने बताया कि बाघ बाघिन के बीच हुए द्वंद में एक शावक की मौत हो गई है। शावक के शव के पास बाघिन मौजूद है। बाघिन की मौजूदगी के चलते मौके की हाथियों के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी गई है।आसपास कैमरे भी लगाए गए हैं। घटना क्षेत्र में सैलानियों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निरीक्षण के दौरान शावक के सभी अंग सुरक्षित होने पाए गए हैं।