दीपावली पर्व पर रोडवेज यात्रियों को देगा सौगात, दिल्ली समेत किन- किन रूट पर चलेंगी स्पेशल बसें, देखें यह पूरी खबर…

बरेली,न्यूज टुडे नेटवर्क। दीपावली पर घर जाने की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस बार आपको रोडवेज बसों में त्यौहार के दौरान होने वाली भीड़-भाड़ में सीट तलाशने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई है। दीपावली के दौरान बरेली परिक्षेत्र
 | 
दीपावली पर्व पर रोडवेज यात्रियों को देगा सौगात, दिल्ली समेत किन- किन रूट पर चलेंगी स्पेशल बसें, देखें यह पूरी खबर…

बरेली,न्‍यूज टुडे नेटवर्क। दीपावली पर घर जाने की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस बार आपको रोडवेज बसों में त्यौहार के दौरान होने वाली भीड़-भाड़ में सीट तलाशने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई है। दीपावली के दौरान बरेली परिक्षेत्र में 630 बसें संचालन के लिये उपलब्ध रहेंगी।

बसों की पर्याप्त उपलब्धता के लिए रोडवेज प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीपावली के त्यौहार पर कुल 10 दिन स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। रूट पर सवारियों की उपलब्धता के हिसाब से बसों की व्यवस्था की गई है। इसके तहत दिल्ली मार्ग पर 360 बसें, आगरा मार्ग पर 60 बसें लखनऊ, टनकपुर, हल्द्वानी, कानपुर मार्ग पर 110 बसें और स्थानीय मार्गों पर 110 बसें संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही 50 बसों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। त्योहार के दौरान रोडवेज के बेड़े की 90 प्रतिशत बसें प्रतिदिन संचालित की जाएंगी। बसों की कमी से बचने के लिये बीते दिनों सरेंडर की गई 145 बसों के परमिट वापस लिए गए हैं। इसके साथ ही वर्कशॉप में खड़ी पुरानी बसों की मरम्मत कर उन्हें भी ऑनरोड किया गया है। बसों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लंबी दूरी वाले रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इसके तहत दिल्ली, हल्द्वानी समेत अन्य कई रूट पर चलने वाली बसें दिन में दो फेरें लगायेगी। स्टाफ की कमी से बचने के लिए चालक- परिचालकों समेत अन्य कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। यह सभी कर्मचारी त्योहार के दौरान बिना छुट्टी के ड्यूटी करेंगे।

—–

बस अड्डे पर बढ़ेंगे पूछताछ काउंटर

यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए जिले के दोनों बस अड्डों पर पूछताछ काउंटर बने हुए हैं। दीपावली के आसपास भीड़ बढ़ने के कारण इनकी संख्या बढ़ाई जायेगी। इसके लिए सैटेलाइट और पुराना रोडवेज दोनों जगह अस्थाई पूछताछ काउंटर बनाए जाएंगे। पूछताछ काउंटर पर कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

—–

ऑन डिमांड मिलेगी बस सर्विस

भीड़ नियंत्रित करने को रोडवेज ऑन डिमांड बसों का संचालन करेगा। इसके तहत जिस रूट पर सवारियों की उपलब्धता ज्यादा होगी वहां तुरंत बस चलाई जाएगी। इस संबंध में सभी डिपो के एआरएम को निर्देशित किया जा चुका है।

—-

दीपावली त्यौहार पर हर बार भीड़ बढ़ती है। इसको देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों को बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

एसके बनर्जी क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज