दिल्ली के लाल किले पर किसानों का कब्जा, अपना झंडा फहराया, मूक दर्शक बनी पुलिस

न्यूज टुडे नेटवर्क। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान सभी बैरिकेट्स को तोड़ते हुए किसान दिल्ली के लाल किले पहुंच गए हैं। इससे पहले इंडिया गेट की ओर जाने से भी किसानों को रोका गया था। आईटीओ पर हुई किसान और पुलिस झड़प के बाद लाठीचार्ज हुआ और किसान उग्र हो गए। इस वक्त हजारों
 | 
दिल्ली के लाल किले पर किसानों का कब्जा, अपना झंडा फहराया, मूक दर्शक बनी पुलिस

न्यूज टुडे नेटवर्क। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान सभी बैरिकेट्स को तोड़ते हुए किसान दिल्ली के लाल किले पहुंच गए हैं। इससे पहले इंडिया गेट की ओर जाने से भी किसानों को रोका गया था। आईटीओ पर हुई किसान और पुलिस झड़प के बाद लाठीचार्ज हुआ और किसान उग्र हो गए। इस वक्त हजारों की संख्या में दिल्ली के लाल किले पर किसान पहुंच गए हैं ।

https://www.facebook.com/104242954500950/posts/235915874666990/  वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

किसानों के कई जत्थे और दर्जनों ट्रैक्टर लाल किले के भीतर दाखिल हो गए। लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस किसानों को लालकिले पहुंचने से नहीं रोक पाई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में किसानों के आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर परेड निकलने से पूरी दिल्ली में कानून और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह किसान पुलिस के बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद आक्रोशित किसान पुलिस से भिड़ गए थे अब कई रास्तों से होते हुए किसान दिल्ली के लाल किले पर पहुंच गए हैं।

उत्साहित किसानों ने लाल किले पर कब्जा करते हुए गणतंत्र दिवस पर फहराये गए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बराबर में अपना ध्वज भी फहरा दिया। पहले पुलिस ने किसानों को इंडिया गेट और लाल किला की ओर जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन किसानों का हुजूम रुक नहीं सका। किसान पुलिस के सारे बैरिकेड तोड़ते हुए इंडिया गेट होकर सीधा लाल किला पहुंच गए।

लाल किले के भीतर दाखिल होकर किसानों ने अपना झंडा भी फहरा दिया। बताया जा रहा है कि लाल किले के भीतर पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी चौकी छोड़कर वहां से निकल गए। पुलिस लगातार किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन पुलिस के लाठीचार्ज के बाद किसान बहुत अधिक भड़के हुए हैं।

फिलहाल इस वक्त पूरी दिल्ली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पुलिस मूकदर्शक बनकर किसानों के आंदोलन को देख रही है। किसानों का जमावड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है फिलहाल पुलिस के नियंत्रण से स्थिति निकलती दिख रही है।